फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल पर की टिप्पणियों के लिए माफी मांगे युवा कांग्रेस : अरुण फाल्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। भाजपा महासू जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा ने युवा कांग्रेस नेताओं की ओर से राज्यपाल पर की गई टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को निशाना बना रही है, जो जनता किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए चुनावों में जनता ने कांग्रेस के वोट चोर अभियान का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यदि झूठ बोलने की प्रतियोगिता होती, तो कांग्रेस नेता निश्चित रूप से प्रथम पुरस्कार जीतते। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश में जातीय और क्षेत्रीय आधार पर नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है, जबकि हिमाचल की संस्कृति शांति और सम्मान की रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को निशाना बनाना लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान है और इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस नेताओं को जनता से तुरंत सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। हिमाचल की जनता ऐसे असंयमित और गैर संवैधानिक बयानों को कभी स्वीकार नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें