फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, बांटे पकौड़े

विज्ञापन
युवा कांग्रेस किन्नौर ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाया बेरोजगार दिवस के रूप में, बांटे पकौड
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान रिकांगपिओ के मुख्य बाजार में लोगों को पकौड़े वितरित किए। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस अनूठे प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और बढ़ती बेरोजगारी पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने पकौड़े बेचने को भी एक तरह का रोजगार बताया था। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि सरकार जल्द से जल्द युवाओं के लिए ठोस रोजगार नीतियां नहीं बनाती है, तो उनका यह आंदोलन और तेज होगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर एसपी क्यूलो माथास, दीपक ब्राइस, दीपक कुमार, रवि पांगटा, दिनेश, कंचन कटोच, निर्मल नेगी और पुण्या कीर्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें