रिकांगपिओ (किन्नौर)। युवा कांग्रेस किन्नौर ने बुधवार को रिकांगपिओ में जन हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय ठाकुर की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में चलाया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों से एक याचिका पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया। यह अभियान वोट चोर, गद्दी छोड़ टैग से संबंधित था।