रोहड़ू। जुब्बल में पुलिस ने एक युवक को 78 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जुब्बल पुलिस की टीम 20 अगस्त को परहाट पुल के पास एचपीपीसीएल बांध क्षेत्र में गश्त पर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को देखा। शक के आधार पर उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान शिमला जिला के झगटन निवासी 21 वर्षीय मानस चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अफीम की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।