ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला पुलिस ने एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना ठियोग की टीम ने रहीघाट बाईपास रोड पर गश्त के दौरान खुफिया सूचना के आधार पर यह सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान युवक के पास से 7.230 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान टिक्कर तहसील के गुजांदली निवासी 24 वर्षीय प्रीतीश के रूप में हुई। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।