फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवक 1.054 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी में पुलिस ने ज्यूरी-सराहन सड़क पर एक युवक को 1.054 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम बुधवार रात को ज्यूरी-सराहन संपर्क सड़क पर गश्त कर रही थी। देर रात को क्यार के समीप एक युवक सड़क पर दिखा। पुलिस को देख उसके हावभाव बदल गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी ली, तो उसके पास से 1.054 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सागर (25) निवासी गांव डुमी, डाकघर बौंडा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से बरामद चरस को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें