फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में 29.43 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिटेक्शन सेल ठियोग ने गश्त के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में पुलिस ने एक युवक को 29.43 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटखाई निवासी अंकित वर्मा के रूप में हुई है। डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम मंगलवार को कोकूनाला में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अंकित वर्मा गुम्मा बाजार के पास पुलिस गुमटी के सामने अपनी कार में नशीले पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अंकित वर्मा के पास से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में ले लिया। आरोपी अंकित वर्मा के विरुद्ध पुलिस थाना कोटखाई में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें