चयनित युवाओं को मिलेगा 35 हजार रुपये तक का वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में एक कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों समेत आसपास के क्षेत्रों के 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। चयनित अभ्यर्थियों को 30 से 35 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। यह अभियान महाविद्यालय के बीवॉक विभाग ने अपग्रेड सेंटम वर्क स्किल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने किया। प्लेसमेंट अभियान में रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के ब्रांड अरमानी एक्सचेंज ने चयन प्रक्रिया आयोजित की। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोहेब अख्तर और समग्र प्रमुख कारण ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। कंपनी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को आगामी दिनों में इसकी सूचना दी जाएगी। अरमानी एक्सचेंज ने इस अभियान के तहत उम्मीदवारों का चयन किया। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोहेब अख्तर और समग्र प्रमुख कारण ने साक्षात्कार लिए। प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे कैंपस प्लेसमेंट अभियान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली से परिचित करवाते हैं। ये अभियान कॅरिअर के लिए बेहतर तैयारी का अवसर भी प्रदान करते हैं। बीवॉक विभाग के संकाय सदस्यों ने इस अभियान के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।