फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहडू में युवक से 37.92 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस ने रोहडू बाजार के एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह दिल्ली से एचआरटीसी की बस से रोहडू़् पहुंचा। आरोपी से तलाशी के दौरान 37.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहडूृ में नाके पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि अभय गुरुंग निवासी समाला तहसील रोहड़ू दिल्ली से चिट्टा खरीदकर रोहड़ू में बेचता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस दिन दिल्ली से परिवहन निगम की बस में रोहडू़ के लिए आ रहा है। इस आधार पर थाना प्रभारी ने हिमाचल परिवहन निगम की बस में आ रहे आरोपी की बस स्टैंड में लाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया है।। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने कहा युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से रोहडू़ में चिट्टा बेचने का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें