रोहड़ू। योगेेश ठाकुर उर्फ लक्की को भाजपा किसान मोर्चा रोहड़ू मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। योगेश इससे पहले भी पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे हैं। नियुक्ति के लिए योगेश ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व सौंपा गया है, वह उसे पुरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। शीघ्र ही किसान मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।