फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्रिकेट मैच में यमुना सदन बना विजेता

Sat, 27 May 2023 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
डीपीएस स्कूल झाकड़ी बास्केट बॉल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी में विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच अंतरसदनीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें यमुना सदन ने पहले स्थान पर बाजी मारी। ब्यास सदन द्वितीय स्थान पर रहा। छात्राओं के मध्य अंतरसदनीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में सतलुज सदन प्रथम और ब्यास सदन द्वितीय रहा।
छठी से आठवीं के छात्र एवं छात्राओं के बीच में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्रा वर्ग में ब्यास सदन से आर्शिया प्रथम, सतलुज सदन से याशवी द्वितीय और सतलुज सदन से ही सानवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में ब्यास सदन से दिव्यांश प्रथम, रावी सदन से नीरव द्वितीय और सतलुज सदन से ही आरव तृतीय रहे। तीसरी से पांचवीं के छात्र-छात्राओं के बीच में सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें छायांक शर्मा, वाणी वर्मा, एरिक रुद्रा, मंधर्वा आनंद, अर्जुन ठाकुर, विदुषी कुकरेजा, परीक्षित नेगी, रायशा, अंशिता कपूर, रुद्रांश दत्ता, वारिधि चौहान, प्रणव पराशर और पुष्टि चौहान प्रथम रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें