छलावट गांव के जगा ठोड़ी मंदिर में नवरात्र पर रविवार को भंडारे का प्रसाद चखते श्रद्धालु। संवाद
रामपुर बुशहर। नवरात्र पर जगा ठोड़ी मंदिर छलावट में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। रविवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जगा ठोड़ी छलावट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विशेषर लाल कायथ और सचिव बिहारी लाल चौहान ने कहा कि रविवार को नवरात्र पर मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में हवन किया जाएगा। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की आयोजन किया गया। घी का हलवा, पूरी और छोले का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व मंदिर में ग्रामीणों ने शीश नवाया और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी ने सहयोग के लिए सभी ग्रामीणों का आभार जताया।