रामपुर कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस पर मौजूद अध्यापक और छात्र। कॉलेज प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में मनाया विश्व पर्यटन दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन और बीवॉक विभाग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डॉ. बसोतिया ने विद्यार्थियों को पर्यटन के महत्व और रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, मॉडल प्रस्तुति, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिताओं में डॉ. अनुराधा कनेन, प्रो. प्रोमिला और डॉ. प्रताप ठाकुर निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में संजली ने प्रथम, साहिल ने द्वितीय और अक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में मीनाक्षी ने पहला, शैवी ने द्वितीय और आयुषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अतुल, द्वितीय स्थान शैवी और तृतीय स्थान करन ने हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी वर्मा प्रथम और पलक द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डॉ. टीडी वर्मा, आरके ठाकुर, संदीप कुमार, विकास नेगी और विक्रम शर्मा मौजूद रहे।