फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर निर्माण में प्रमिला ने पहला और स्मृति ने हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में मनाया विश्व ओजोन दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में भूगोल विभाग ने विश्व ओजोन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने ओजोन परत के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रो. राशिका शर्मा, भूगोल विभाग ने विद्यार्थियों को ओजोन परत, ओजोन क्षरण के कारणों और दुष्प्रभाव पर जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्व ओजोन दिवस 2026 की थीम पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर निर्माण, मॉडल प्रस्तुतीकरण, प्रस्तुतीकरण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर निर्माण में प्रमिला प्रथम और स्मृति द्वितीय, जबकि प्रस्तुतीकरण में दीक्षित प्रथम और मुस्कान द्वितीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में प्रथम वर्ष ने प्रथम और तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. अनीता राठौर ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रिया और तृषा ने किया। डॉ. राजेश कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें