आनी/ज्यूरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। जूनियर और सीनियर वर्ग की भाषण, प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, चित्रकला और राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया। वहीं एनडीआरएफ की 14वीं वाहिनी ने कोटला रामपुर ने पौधरोपण किया। कमांडेंट एनडीआरफ 14वीं वाहिनी प्रवीण कुमार तिवारी के आदेशानुसार पौधे लगाए गए। देवदार, रीठा, कैथ और काली दाख के पौधे रोपे गए। मिडल स्कूल कोटला के छात्रों ने सहयोग किया। वन विभाग सराहन के वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंदन नेगी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।