आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नमहोंग में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। ईको क्लब के प्रभारी एवं शिक्षक राम दयाल के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण प्रस्तुत किए। टीजीटी साइंस प्रदीप कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि जब हम खुद को सही से रखेंगे और खुद की इज्जत करेंगे, तभी पृथ्वी और उस पर मिलने वाले सभी संसाधनों की देख-रेख कर पाएंगे। इस मौके पर शिक्षक राम दयाल ने भी अपने विचार रखे। बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के इतिहास आदि के बारे में जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया।