आंगनबाड़ी केंद्र जंजैली में विश्व स्तनपान सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं । संवा
कुमारसैन।
विकासखंड कुमारसैन के आंगनबाड़ी केंद्र जंजैली में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता पिंकी ठाकुर ने महिलाओं को नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का पहला गाढ़ा पीला दूध अवश्य पिलाना चाहिए। यह शिशु के लिए प्राकृतिक टीके का कार्य करता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। पिंकी ठाकुर ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।