एनडीआरएफ ज्यूरी की टीम कन्या स्कूल रामपुर में छात्राओं को आपदा से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए
नोगली और कन्या स्कूल रामपुर में कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कन्या स्कूल रामपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में एनडीआरएफ के जवानों ने छात्राओं को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर बताए। वहीं, रानी रत्ना कुमारी मेमोरियल राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय नोगली में 14 बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल कोटला (ज्यूरी) के दल ने इंस्पेक्टर जीडी संदीप कुमार ने आपदा से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को आपदा के समय बचाव के तरीके बताए। आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। विशेषकर जब बाढ़ की स्थिति आ जाती है या भूकंप की स्थिति पैदा हो जाए तो इस दौरान अपने आप को और अन्य दूसरों को कैसे बचाया जाए, इन परिस्थितियों पर मॉक ड्रिल की गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता ने भी बच्चों को आपदा के प्रति सजग रहने पर बल देते हुए कहा कि इन परिस्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहें। इस मौके पर दिनेश भलूनी, नारायण लक्टू, संजय शर्मा, बिंदू कश्यप सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
एनडीआरएफ ज्यूरी की टीम कन्या स्कूल रामपुर में छात्राओं को आपदा से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए