फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज में वर्कशॉप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में रूरल प्री- इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का संचालन द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी की ओर से किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता, संकाय सदस्य और स्टाफ उपस्थिति रहा। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों को ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में प्री–रूरल इनक्यूबेशन सेंटर की भूमिका, नवाचार को बढ़ावा देने वाले अवसर, प्रशिक्षण, मेंटरशिप और आरएएमपी योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम ने युवाओं में स्वयं का उद्यम स्थापित करने की प्रेरणा जगाई और उन्हें आने वाली इनक्यूबेशन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल प्रदेश के युवाओं को रोज़गार सृजन, कौशल विकास और ग्रामीण नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक परिवर्तनकारी कदम सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें