हिमालयन वन अनुसंधान के निदेशक डा. संदीप शर्मा को रामपुर कॉलेज साथ ज्ञापन समझौता को देते हु
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय में जैव विविधता संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आश्वासन प्रकोष्ठ और विज्ञान संकाय के वनस्पति एवं जीव विभाग ने संयुक्त आयोजन किया। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वनीत जीशटु वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने की। मुख्य वक्ताओं ने वैश्वीकरण और उपभोक्तावाद के बदलते परिवेश में जैव विविधता के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में महाविद्यालय परिसर के सौदर्यीकरण और अकादमिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए हिमालय वन अनुसंधान संस्थान शिमला के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किया गया। इस अवसर पर डॉ. टीडी वर्मा, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. अनुराधा कनैन, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. शिवाली ठाकुर, डॉ. अनिता कुमारी, प्रो. निर्मला और प्रो. अनिल चौहान उपस्थित रहे।