फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज में स्मार्ट मीटर के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री काॅलेज सरस्वतीनगर में पावर इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का हुई। कार्यशाला का आयोजन विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक एवं सलाहकार अनुराग पराशर ने किया। जागरूकता अभियान में विद्युत विभाग हाटकोटी से सहायक अभियंता विक्रांत, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा, इंजीनियर शुभम और इंजीनियर आकाशदीप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनुराग पराशर ने बिजली बचत, लोड मैनेजमेंट, स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं फीचर्स, विद्युत सुरक्षा उपायों और टोल-फ्री सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बिजली से संबंधित किसी भी समस्या या जानकारी के लिए विद्युत बोर्ड के कस्टमर केयर टोल-फ्री नंबर 1912 तथा 1800-180-8060 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मेहता भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें