फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देश व्यापी हड़ताल में शामिल होंगे मजदूर, बंद रहेगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू के मजदूर यूनियनों ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन को लेकर बैठकें कीं। इन बैठकों में हड़ताल के समर्थन में मजदूरों को एकजुट रहने का आह्वान किया गया। सिविल अस्पताल रोहड़ू सफाई कर्मचारी वर्कर यूनियन की बैठक यूनियन प्रधान तवारी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 12 फरवरी को सभी मजदूर हड़ताल पर रहेंगे और हड़ताल का नोटिस 28 जनवरी को प्रशासन को सौंपा जाएगा। एसटीपी वर्कर यूनियन रोहड़ू की बैठक की अध्यक्षता प्रदीप शर्मा ने की, जिसमें सभी मजदूरों ने भाग लेकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। सीटू के जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार के नए काननू मजदूर विरोधी हैं। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष अजय दुल्टा ने आउटसोर्सिंग, निजीकरण और आंगनबाड़ी और मिड डे मील कर्मियों की समस्याओं पर विचार रखे। बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को सभी मजदूर पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें