फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में वीबी-जी राम जी विधेयक की प्रतियां फूंकीं

विज्ञापन
रामपुर में वीबी जी राम जी विधेयक के खिलाफ रामपुर में प्रदर्शन करते सीटू के कार्यकर्ता। स्रोत :
विज्ञापन
श्रम कार्यालय के बाहर कामगारों ने की नारेबाजी, जताया रोष
विज्ञापन

जन विरोधी नीतियां, देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमले कर रही मोदी सरकार : सीटू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जी राम जी विधेयक लाने के खिलाफ रामपुर में कामगारों ने रोष प्रदर्शन किया। श्रम कार्यालय के बाहर मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन किया। कामगारों ने श्रम कार्यालय रामपुर के बाहर नए श्रम कानून, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) विधेयक, किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान कामगारों ने वीबी-जी राम जी विधेयक की प्रतियां जला कर रोष जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता, नील दत्त शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर और मिलाप नेगी ने कहा कि मनरेगा कानून को खत्म करने के लिए लाए गए नए विधेयक से ग्रामीणों और किसानों की अर्थव्यवस्था पर हमला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें