नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की देहरा पंचायत को पानी मुहैया करवाने वाले टैंक की साफ-सफाई की गई। जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने पेयजल टैंक को संवारा। देहरा पंचायत के लिए दुराह खड्ड से पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जा रही है और देहरा में पेयजल भंडारण टैंक बनाए गए हैं। यहां से पेयजल लाइन जोड़ी गई है। इस पानी से देहरा पंचायत के हजारों लोगों की प्यास बुझती है और कई बार मटमैला पानी भी आया है। समस्या को ध्यान में रखते हुए जल शक्ति विभाग नित्थर के कर्मचारियों हरदयाल ठाकुर, राकेश कुमार और देहरा गांव से संतोष शर्मा ने पेयजल टैंक की साफ-सफाई की। पेयजल टैंक की सफाई होने से पंचायत के हजारों लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा।