फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले 18,500 रुपये मानदेय, ग्रेच्युटी का मिले लाभ

विज्ञापन
रामपुर में आंगनबाड़ी यूनियन की बैठक में कार्यकर्ताओं को किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
. मानदेय में 10 साल से केंद्र सरकार ने नहीं बढ़ाया एक भी पैसा, अब मोर्चा खोलने की तैयारी
विज्ञापन

. कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर दिल्ली में खोलेंगे मोर्चा : वर्मा
. रामपुर में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले की कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 35 से 40 साल सेवाएं देने के बावजूद अपने हकों से वंचित हैं। 5 से 6 विभागों का कार्य करने के बावजूद कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक मानदेय तक नहीं मिल रहा। 4 दशक तक सेवाएं देने के बावजूद इन महिलाओं को ग्रेच्युटी तक का लाभ नहीं मिल पा रहा। कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। यह बात रामपुर में हुई बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की राष्ट्रीय समन्वयक सुदेश वर्मा ने कही। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आई कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की। रामपुर में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता यूनियन की राष्ट्रीय समन्वयक सुदेश वर्मा ने की। इस बैठक में शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं, सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। वर्मा ने कहा कि इस बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय और ग्रेच्युटी को लेकर सरकार से मांगें उठाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 35 से 40 साल तक सेवाएं दे रही हैं और इतनी साल की सेवाओं के बाद भी खाली हाथ घर जा रही हैं। सरकार की ओर से उन्हें कुछ नहीं मिलता। भारत वर्ष में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से 5 से 6 विभागों का कार्य लिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में कार्य कर रही कार्यकर्ताओं को 10,500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो बेहद कम है। महिलाओं को इससे गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मामलों को उठाया जा रहा है और उनका हक दिलाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये मानदेय और ग्रेच्युटी देने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया कि आगामी जनवरी या फरवरी माह में कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर दिल्ली में धरना दिया जाएगा। यूनियन के प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दस वर्ष में एक भी पैसा नहीं बढ़ाया है। केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जा रहा है। रही बात ग्रेच्युटी की, तो यूनियन ने सुप्रीम कोर्ट से मामले जीते हैं। वहीं, राज्य सरकारें भी ग्रेच्युटी नहीं दे रही। सरकार के खिलाफ लेबर कमिश्नर के पास गए तो वहां से राहत मिली है, लेकिन सभी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी नहीं मिल रही, जो केस दर्ज कर रहे हैं, उन्हें ही दी जा रही है। इस मौके पर मीरा देवी, हेमा सागर, मोना, नीना शर्मा, सरीता नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें