फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मांगों को लेकर मजदूरों ने झाकड़ी परियोजना स्थल में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सतलुज जल विद्युत निगम कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी के मजदूरों ने वीरवार को विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीटू शिमला जिला के उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर, यूनियन के अध्यक्ष गुरदास और महासचिव काम राज ने कहा कि प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे मजदूरों के साथ प्रबंधन भेदभाव कर रहा है। एक प्रोजेक्ट में दो तरह के नियम लागू किए जा रहे हैं। यूनियन के साथ बातचीत में प्रबंधन ने माना था कि प्रोजेक्ट में सभी मजदूरों को कोई भी लाभ एक साथ दिए जाएंगे, लेकिन सिविल मेंटिनेंस का कार्य कर रहे मजदूरों को पिछले वर्ष का बोनस अभी तक नहीं दिया। प्रोजेक्ट में कुछ मजदूरों से कार्य तो कुशल मजदूर का करवाया जा रहा है, जबकि वेतन अकुशल मजदूर का दिया जा रहा है। यूनियन ने सभी मजदूरों के लिए बीमे की बात की थी। इसे प्रबंधन ने माना था, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में पवन ठाकुर, दीप राम,जालमी राम, यशवंत, अमर सिंह, कौल राम, कली, सुमंती, पूनम, मंगनी देवी, गीता, हिमालय, पुष्पा, उषा, कुंता देवी, कैलाश भंडारी, विपिन जियालाल, इंद्रपाल, मीना देवी, निशा देवी, बसंती , लक्ष्मी , दौलत राम, रोशन लाल और राम सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें