फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में पुल के साथ बने गड्ढे को भरने का काम शुरू

विज्ञापन
दियाण्डली नाले पर बने पुल के साथ गड्ढा भरने लगे लोक निर्माण विभाग के मजदूर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
इंपैक्ट : एक साल से लोगों के लिए मुसीबत बना था गड्ढा

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार के बीचोंबीच दियांडली नाले के पुल के साथ गड्ढे से लोग परेशान थे। यह गड्ढा न केवल वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ था। कई बार वाहन चालक इस गड्ढे के कारण असंतुलित होते-होते बचे। वहीं, रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती थी। सोमवार को अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासन और लोक निर्माण विभाग हरकत में आया। विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर मजदूरों को भेजा और गड्ढे को भरने का कार्य शुरू कर दिया। विभाग की ओर से की जा रही इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान कर दिया जाता, तो इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि गड्ढे को केवल अस्थायी रूप से भरने के बजाय पुल की मरम्मत का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने नियमित निरीक्षण और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है। फिलहाल, गड्ढे को भरने का कार्य जारी है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी, जिससे नेरवा बाजार में यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें