फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गानवी खड्ड पर बैली ब्रिज बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
गानवी खड्ड में बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू। संवाद 
विज्ञापन
विकास की बात : एक सप्ताह में तैयार होगा 120 फीट लंबा पुल
विज्ञापन

तीन पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। गानवी खड्ड पर प्रस्तावित पुल (बैली ब्रिज) के निर्माण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद 120 फीट लंबे पुल को जोड़ने का काम शुरू कर दिया। विभाग के अनुसार एक सप्ताह में पुल को तैयार कर दिया जाएगा। शनिवार को विभागीय टीम ने पुल की नोज तैयार करने का कार्य शुरू किया। इसके बाद पुल के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। पुल निर्माण के लिए पूरी टीम मौके पर जुटी हुई है। पुल तैयार होने से गानवी खड्ड के कारण प्रभावित आवाजाही को राहत मिलने की उम्मीद है। इस पुल के बनने से गानवी, क्याव और कूट पंचायतों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल आवाजाही के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों और आपात स्थिति में आवागमन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग के सहायक अभियंता भीम सेन नेगी ने बताया कि पुल को पूरा करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि 120 फीट लंबे इस पुल के निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभागीय टीम निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के लिए जुटी हुई है। पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भी राहत की उम्मीद जगी है। तीन पंचायतों के लोगों को अब आवागमन की सुविधा बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें