रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय इंडोर प्रतियोगिता का आयोजन पदम छात्र स्कूल रामपुर में किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी के नौवीं कक्षा के छात्र नैतिक रोयल ने 55 किलोग्राम भारोत्तोलन में रजत पदक जीता। नैतिक रोयल ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरनाम सिंह ठाकुर ने नैतिक रोयल को बधाई दी।