तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला बत्युड़ा ठियोग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के तीन छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। सुमन, अंशिका और अनुकूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ठियोग का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्याध्यापक रमेश कुमार शर्मा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष यशपाल और समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी। विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका शीला कश्यप और अन्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।