रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोली-टिप्पर में बुधवार को मतदान जागरुकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारा लेखन में अंशुल कायथ ने प्रथम, सुनिधि ने दूसरा, स्पर्श ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में वंशिका ने प्रथम, अनिरुद्ध ने दूसरा स्थान और कृतिका नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सुशांत ने पहला, चांदनी ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। नोडल अधिकारी डॉ. विपन शर्मा की अगुवाई में इस अभियान को स्थानीय बीएलओ और नोडल अधिकारी की सहायता से पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की चुनाव में शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना है। मत का प्रयोग कर स्वच्छ लोकतंत्र प्रणाली का भागीदार बनने का आह्वान किया।