फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एके 47 टीम खुन्न ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
टिप्पर पोखर में जेएनजी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने विजेता टीम को एक लाख की राशि से नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। टिप्पर पोखर में करीब आठ हजार फुट की ऊंचाई पर देवता झाकडू नाग की तलहटी में स्थित खूबसूरत स्थल नागाधार में जेएनजे स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब नागाधार की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता एके 47 खुन्न टीम ने जीती। क्लब के प्रधान बिहारी लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबला फ्रेंड्स इलेवन मुहान और एके 47 खुन्न में हुआ। एके 47 टीम खुन्न ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुहान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बनाए। खुन्न टीम के बल्लेबाजों ने मात्र पांच ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुख्यातिथि समाजसेवी घनश्याम शर्मा ने विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और कप से नवाजा। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी इनाम में दी गई। महिला मंडल टिप्पर और पोखरी की महिलाओं ने नाटी पेश की। इस मौके पर किशोरी लाल, छबिंद्र शर्मा, शिवराज शर्मा, संजीव आर्यन, राज कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें