फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य से संस्कृति को संजोने का दिया संदेश, महिला मंडल शाई रहा प्रथम

विज्ञापन
आनी मेेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
आनी मेले में रस्साकशी में महिला मंडल जयपुर जूहड़ू विजेता और कांडा उपविजेता
विज्ञापन

महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला स्तरीय आनी मेले में महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। देव आगमन और नृत्य के साथ तीसरे दिन के मेले का का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मेला कमेटी अध्यक्ष एवं बीडीओ आनी विवेक टेसू उपस्थित रहे। महिला मंडल कंडा, काथला, शाई, बुछैर वन और वीर हनुमंत बुछैर ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर संस्कृति को संजोने का संदेश दिया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल शाई प्रथम और महिला मंडल काथला दूसरे स्थान पर रहा। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें महिला मंडल जयपुर जूहड़ ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। महिला मंडल कांडा की टीम उपविजेता रही। स्थानीय लोक कलाकारों में विवेक, उर्मिला, ललित और गुनगुन समेत अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां से समां बांधा। इस मौके पर एसईबीपीओ विनोद कटोच, प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, मनमोहन शर्मा, कुंदन शर्मा, देवी सिंह, संजय ठाकुर, पंचायत निरीक्षक जोगिंद्र शर्मा, सचिव बिशु भारती, प्रेम ठाकुर, ईश्वर कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें