रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शुक्रवार को झाकड़ी पंचायत में कचरे के पृथक्करण को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। शिविर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता लोकेश कुमार ने महिलाओं को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण करने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने कहा कि नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन बिजली उत्पादन करने के साथ निगम के सामाजिक दायित्व नीति के तहत निरंतर समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, जिसमें भारत को स्वच्छ बनाने के लिए कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है।