फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फार्मेसी काॅलेज में महिलाओं को स्वास्थ्य के सचेत रहने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल रोहड़ू की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पवित्रा मैटान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रियंका नागु व चेतना झगटा ने समन्वयक के रूप में अपनी भूमिका निभाई । डॉ. पवित्रा ने महिलाओं के स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया और उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने भी सत्र में भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने महिलाओं की स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और मासिक धर्म से जुड़े मिथकों पर चर्चा की। काॅलेज की पांच छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण से संबंधित मुद्दों पर ई-पोस्टर प्रस्तुत किए। इसमें प्रथम वर्ष से मुस्कान, निखिल जोशी, सानिया तथा द्वितीय वर्ष की आकांक्षा और विवेक शामिल रहे। संस्कृति मछान ने महिला दिवस पर भाषण दिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. विवेक कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी रनीव ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें