फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
कुमारसैन की जंजैली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

उपमंडल कुमारसैन की जंजैली पंचायत में सोमवार को आठवें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में क्षेत्र की गर्भवती और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता पिंकी ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सही खानपान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने आहार में हरी सब्जियां, फल, दालें, दूध और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इस मौके पर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आई सहायिकाएं और हेल्पर भी मौजूद रही। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पोषण से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कीं और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभदायक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें