फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के मडावग पंचायत में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन ने एक दिवसीय रोजगार एवं जागरूकता शिविर लगाया। इसमें पुरंदर परगना की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। फाउंडेशन के संस्थापक राठौड़ राजेश रढाईक ने महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। रढाईक ने महिलाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि नशामुक्त समाज के लिए मातृशक्ति को जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार बालम गोगटा ने मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। मडावग की समन्वयक अनीता कंवर, जिला शिमला वुमन सेल की उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य रुसलाह लक्ष्मी देवी और चौपाल कोऑर्डिनेटर नरेश साजटा ने भी अपने विचार रखे। नशामुक्त अभियान के जिला संयोजक केवल राम डोगरा भी मौजूद रहे। स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की प्रधान, सचिव और सदस्य तथा आशा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति और जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हिंदलोक सेवा फाउंडेशन का पंजीकरण 23 सितंबर 2023 को हुआ था और इसका मुख्यालय चौपाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें