संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। डोडरा क्वार उपमंडल की धंद्रवाड़ी पंचायत में सौ महिलाओं ने नशे के खिलाफ रैली निकाली। महिलाओं ने लोगों को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया। यह रैली हेलीपैड क्वार से गांव धंद्रवाड़ी, चैधार होकर उपमंडल मुख्यालय डोडरा क्वार तक निकाली गई। रैली में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सहित कर्मचारियों ने भी भाग लिया। महिलाओं ने नशे की रोकथाम के लिए एसडीएम धर्मेश कुमार रमोत्रा को ज्ञाप भी सौंपा। महिलाओं को एसडीएम ने आश्वासन दिया कि नशे के विरुद्ध प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। उपमंडल डोडरा क्वार को नशा मुक्त करने के लिए इसी तरह के अभियान लगातार चलाने की आवश्यकता है। इसके लिए जनता का सहयोग अति आवश्यक है। एसडीएम ने आग्रह किया कि लोग आने वाली ग्रामसभा में अपनी उपस्थिति देकर नशे करने और नशे के कारोबार में लगे लोगों के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करवाएं। नशे के कारोबार करने वाले लोगों को सरकारी और सामाजिक सुविधाओं से वंछित किया जाए। एसडीएम ने लोगों से कहा कि नशा तस्करों की सूचना मिलने पर उपमंडल मुख्यालय और पुलिस चौकी में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए हर समय तैयार है। - संवाद