फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहकावे में आकर अपना ओटीपी न दें महिलाएं : विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़छना गांव की महिलाओं को अटल जीवन ज्योति योजना के बारे में बताया
विज्ञापन

एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग सुविधाओं के बारे में दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
महिलाएं बहकावे में आकर मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को साझा कर ठगी का शिकार हो रही हैं। इससे बचने के लिए ओटीपी को किसी से साझा न करें और बचे रहें। शुक्रवार को पड़छना गांव में वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें महिलाओं को जागरूक किया गया। रोहडू ब्लॉक से फील्ड अधिकारी विशाल मूलटा ने महिलाओं को अटल जीवन ज्योति योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत साल के मात्र 20 रुपये बैंक में जमा करने के बाद 2 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाता है। इस योजना के तहत कई माध्यम से बीमा का प्रावधान है। साल के 400 रुपये देने पर चार लाख का बीमा किया जाता है। क्षेत्र में कई लोग इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। फील्ड अधिकारी ने समझाया कि इन दिनों ऑनलाइन बहुत सी सेवाएं उपलब्ध हैं और महिलाएं बहकावे में आकर ओटीपी देकर भारी आर्थिक नुकसान उठा रही हैं, इसलिए फोन का इस्तेमाल सावधानी से करें। ऑनलाइन ठगी से बचें। महिलाओं को ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर पड़छना महिला मंडल की प्रधान पूनम फिष्टा, सचिव ममता फिष्टा, सलाहकार प्रोमिला फिष्टा, शकीना फिष्टा, पीमा फिष्टा, कल्पना फिष्टा और रेखा फिष्टा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें