फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महाशिवरात्रि पर्व के लिए महिलाओं ने बनाए पापड़

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह कोटला की शिवरात्रि के लिए महिलाएं तैयार कर रही पापड़। संवाद
विज्ञापन
लोकल उत्पाद तैयार कर आर्थिकी मजबूत कर रही महिलाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
माता भीमाकाली स्वयं सहायता समूह कोटला की महिलाएं शिवरात्रि पर्व के लिए पापड़ बनाने में जुटी हुई हैं। महिलाएं स्थानीय उत्पाद बनाकर जहां महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं, वहीं अपनी आर्थिकी भी सुधार रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पंजीकृत माता भीमाकाली स्वयं सहायता समूह कोटला की महिलाएं अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। ग्रुप की महिलाएं पेपर प्लेट, राखी, सिड्डू स्टॉल और पापड़ तैयार कर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। माता भीमाकाली स्वयं सहायता समूह कोटला की महिलाएं शानदार उत्पाद तैयार कर दूसरे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। माता भीमाकाली स्वयं सहायता समूह कोटला की प्रधान सुषमा सुनेल ने बताया कि हमारा समूह स्थानीय उत्पाद तैयार कर कई जगह बेच रहा है और मुनाफा कमा रहा है। हमारे समूह को शिवरात्रि के लिए स्थानीय लोगों ने पापड़ के ऑर्डर दिए थे। ग्रुप की महिलाओं ने खुद पापड़ तैयार कर बेचने शुरू कर दिए हैं। उन्नति संकुल स्तरीय संघ ज्यूरी की क्लस्टर मैनेजर ज्योति खोजान ने बताया 119 कलस्टर में माता भीमाकाली स्वयं सहायता समूह कोटला की महिलाएं अच्छा प्रयास कर रही हैं। दूसरे स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रेरणा की तरह काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें