फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को आयोडीन अल्पता विकार पर किया जागरूक

विज्ञापन
भमनोली में महिलाओं को आयोडीन अल्पता विकार बारे जागरूक करते हुए: संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के भमनोली में बुधवार को आयोडीन अल्पता विकार पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश राणा के निर्देशानुसार महिला मंडल भमनोली में शिविर लगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को आयोडीन अल्पता विकार के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य शिक्षिका कमला ठाकुर ने कहा कि गर्भावस्था में आयोडीन की कमी से नुकसान हो सकता है। गर्भपात, मृत प्रसव, जन्मजात विसंगतियां और भ्रूण के मस्तिष्क में अधूरा विकास और क्षति हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी को इस बारे जागरूक होना आवश्यक है, जिससे आयोडीन अल्पता विकार से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें