बाहली पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर बुशहर।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में डॉ. नीमा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का बीपी और शुगर चेक किया गया। मरीजों को दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत बहाली के उपप्रधान सोनू भलूनी की अध्यक्षता में किया गया।