फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चेबड़ी और धनाह गांव की महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज पर्व

विज्ञापन
नित्थर में महिलाओं ने महिलाओं ने मनाया हरतालिका तीज पर्व। संवाद
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की देहरा पंचायत के चेबड़ी और धनाह गांव की महिलाओं ने रविवार को हरतालिका तीज पर्व मनाया। महिलाओं ने व्रत रखा। गांव की सभी महिलाओं ने भुवनेश्वरी माता चेबड़ी और धनेश्वरी माता धनाह के मंदिर में एकत्रित होकर पूजा पाठ किया। हरतालिका तीज सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए सबसे कठिन और महत्वपूर्ण व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं कुछ भी सेवन नहीं करती हैं। इस पर्व के दौरान महिलाएं नियमों के तहत अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें