सराहन में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में बीएमडी नित्थर बना उप विजेता। संवाद
सराहन में आयोजित प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। पर्यटन नगरी सराहन में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में बीएमडी नित्थर ने शानदार प्रदर्शन किया है। महिलाओं की इस टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। बीएमडी नित्थर की टीम ने महिला रस्साकशी में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की यह टीम अब तक कई बार विजेता का खिताब अपने नाम कर चुकी है। बीएमडी स्पोट्र्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष ने टीम की सभी महिला खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।