नित्थर (कुल्लू)। एकल अभियान संभाग दक्षिणी हिमाचल भाग शिमला के अंतर्गत दलाश में शुक्रवार को आचार्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शक्ति केंद्र दलाश से सुनील कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार और आरोग्य प्रभारी संच अध्यक्ष संदीपना ठाकुर मौजूद रहीं। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संच प्रशिक्षक अनीता चौहान, आचार्य रमा देवी, संजना, बीना देवी, सपना, निशा, उर्मिला, नेहा, महिंद्रा और रमा देवी सहित अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। ये महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में एकल विद्यालय के माध्यम से नित्थर, दलाश और आनी के विभिन क्षेत्रों के छोटे बच्चों और बुज़ुर्गों को शिक्षित करने का कार्य कर रही हैं।