नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर छह डकोलढ़ में सफाई करती महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
खुले में पसरी गंदगी और झाड़ियों को किया साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-छह डकोलढ़ में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने खुले में पड़े कूड़े-कचरे को एकत्रित किया और झाड़ियों को काटा। वार्ड नंबर-छह की पार्षद उमा बंसल की अगुवाई में महिलाओं ने सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया। उमा बंसल ने कहा कि स्वच्छता अभियान के साथ जनसेवा के अपने कार्यकाल की पहली शुरुआत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विकास की शुरुआत साफ और स्वच्छ वातावरण से होती है। यह केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निरंतर प्रयास की शुरुआत है। उन्होंने वार्ड के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नगर परिषद अध्यक्ष करन शर्मा ने सभी से कहा कि सब मिलकर अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प लें। उन्होंने वार्ड नंबर छह में पार्षद उमा बंसल की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान की इस पहल की सराहना की।