फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने देवता दमुख मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
रामपुर के मंदिर परिसर डंसा में सफाई अभियान में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भगवती मंदिर और मंदिर सराय के शौचालयों को भी किया स्वच्छ
विज्ञापन

डंसा (रामपुर बुशहर)।
महिला मंडल जगूणी और जन संघर्ष सेवा फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने वीरवार को डंसा स्थित देवता साहिब दमुख के मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने अपने श्रमदान से समाज को स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश दिया। भगवती मंदिर और मंदिर सराय के शौचालयों को भी स्वच्छ किया। इससे पहले महिला मंडल जगूणी की लगभग साठ महिलाओं ने एक महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने गांव से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते को साफ किया। रास्ते से झाड़ियों और घास को हटाया गया। जल निकासी के पुख्ता इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए। जन संघर्ष सेवा फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्र बाला, अध्यक्ष सुनीता देवी और उपाध्यक्ष शारदा देवी ने इसमें भाग लिया। रितिका, गीता देवी, आशा देवी और नमिता सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया। इस सफाई अभियान में कई अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नीता नेगी, लता नेगी, गीता नेगी, विद्या नेगी, चंद्र कला, सीमा और सपना शामिल थीं। चंद्र देवी, सेना देवी, कौशल्या, उर्मिला, पुष्पा नेगी, बीरमा, सत्या देवी, आशा देवी, सीमा जोशी, शकुंतला देवी, चिंतामणि, श्यामू देवी, मीना और नीता जोशी ने भी योगदान दिया। इस सफाई कार्य में कुछ पुरुषों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें