फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तनगर में फंदे से लटककर नवविवाहिता ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत एसजेवीएन कॉलोनी में नव विवाहिता ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर दी। झारखंड निवासी महिला के परिजनों ने उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड की नवविवाहिता रितू कुमारी निवासी गांव रंगगांव जिला, बोकारो, झारखंड ने मंगलवार को एसजेवीएन कॉलोनी स्थित अपने कमरे में फंदे से लटक गई। रितू के भाई जितेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। उन्होेंन बताया कि रितू की शादी 28 नवंबर 2021 को नवीन के साथ हुई थी। उसका पति नवीन एसजेवीएन परियोजना में कार्यरत है।
12 सितंबर को उसकी बहन ने मां को फोन कर बताया कि उसका पति नवीन सिंह उससे झगड़ा कर रहा है। इसके अगले ही दिन सुबह रामपुर पुलिस से सूचना मिली की रितू ने आत्महत्या कर ली है। जितेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नवीन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें