फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताई विश्व स्तनपान दिवस की महत्ता

विज्ञापन
रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य बारे किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर ने जागरुकता शिविर लगाया। ब्लॉक समिति हॉल में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विश्व स्तनपान दिवस का महत्व बताया। जागरुकता शिविर की अध्यक्षता बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने की। उन्होंने शिविर में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विश्व स्तनपान दिवस के बारे में जानकारी दी। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला से आए कर्मचारियों ने मिशन शक्ति के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जागरूक किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सीडीपीओ रामपुुुुुर शशि ठाकुर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर चंद्र शर्मा, पर्यवेक्षक रामपुर राजकुमारी, पर्यवेक्षक गोपालपुर ज्वाला देवी और पर्यवेक्षक बाहली सीता देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें