फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चगांव में ग्रामीणों को बताईं सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
किन्नौर जिले के चगांव में ग्रामीणों को बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं। संवाद
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगाया जागरुकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले की चगांव पंचायत में महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक दिवसीय जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही सुखाश्रय योजना के तहत निराश्रित बच्चों को सरकार की ओर से विभिन्न सुविधाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा, उच्च शिक्षा, त्योहार भत्ता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने इस योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न स्तर की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही पोषण अभियान योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किशोर बच्चों, गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं की पोषण संबंधित आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान तहसील कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और धरातल पर लोगों को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम कर्मचारी रेखा, आरजू, ईश्वर भक्ति, वन स्टॉप सेंटर से दीपक, स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें